अरे! ये महगाई क्यों बढ़ी
मेरा नाम अमन है मै आपको बताना चाहता हु की हमारे देश में आज बहुत महगाई बढ़ गई है। जिसका केवल एक कारण है और वो है कोरोना वायरस। कोरोना वायरस के कारण पूरा बाजार बंद करना पड़ा ।जिससे कई लोग बेरोज़गार हो गए। बेरोज़गारी के कारण लोगो का पास पैसा नहीं है जिसके कारण लोग खरीदारी नहीं कर रहे है ।इसका सीधा असर बाजार पर पड़ रहा है। और बाजार के दुकानदार के पास ग्राहक नहीं होने की वजह से वह अपना सारा मुनाफा एक ग्राहक से कमा रहा है ।उदाहरण:- मानलो एक कपडे के दुकानदार के पास कोरोना वायरस से पहले वह 100 शर्ट 100 ग्राहक को बेचता था और एक शर्ट पर 10 रुपए कमाता था जिससे वह पुरे दिन 1000 रुपए कमाता था।परन्तु कोरोना वायरस के बाद ग्राहक कम है जिसके कारण अब वह 10 शर्ट 10 ग्राहक को बेचता है और अपना पुरे दिन का 1000 रुपए मुनाफा कमाने के लिए वह जहा एक शर्ट पर 10 रुपए कमाता था अब वह 100 रुपए कमाता है ।तो इस तरह बाजार में महगाई बढ़ रही है । ...